khabar abhi tak

WCR के कोटा में सेवारत, रिटायर रेल कर्मचारियों के लिए एआईआरपीएफ ने किया मेगा हेल्थ चैकअप केम्प का आयोजन

कोटा. रेलवे के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों (पेंशनर्स) तथा उनके परिवारजनों के लिए मंडल रेल चिकित्सालय,ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, डब्ल्यूसीआरईयू,कोटा एवं इथॉस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेक अप और मल्टी स्पेशलिटी कैंप उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं में रविवार 2 अगस्त को आयोजित गया।

एआईआरपीडब्लयूएफ के अध्यक्ष जीपी सिंह और सचिव डी के अरोड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉक्टर सुपर्णा सेन राय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डल रेल चिकित्सालय कोटा, महिला विंग की चम्पा वर्मा, यूथ विंग के नरेश मालव व इरशाद खान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कैंप का शुभारंभ किया गया।

 
इथॉस हॉस्पिटल के 10 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा शिविर मे परामर्श दिया तथा शिविर मे ही बी पी, शुगर, ई सी जी, बी एम डी, स्पिरोमेट्री, हेपेटाइटिस बी जैसी विभिन्न जांचे भी की गई। इस कैंप में 314 रेल कर्मचारियों, पेंशनर्स सहित 65 महिलाओं ने परामर्श व जांचें आदि करवाकर निदान प्राप्त किया। डब्लयूसीआरईयू के इरशाद खान, इथॉस हॉस्पिटल के शैलेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं और बच्चों हेतु भी परामर्श उपलब्ध करवाया गया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर सुपर्णा सेन राय ने अपने संबोधन में रेलवे हॉस्पिटल से सभी को अच्छी सुविधाओं, दवाईयां,त्वरित जांचे, स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से समय समय पर परामर्श उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उद्घाटन सत्र का संचालन सचिव डी के अरोड़ा ने तथा अध्यक्षता जी पी सिंह अध्यक्ष एआईआरपीडब्लयूएफ ने की।

उपाध्यक्ष आर एन सिह, कोषाध्यक्ष आर एस बख्शी, कार्यकारिणी सदस्य जे के पाथरे, एम एस बग्गा, फिलीप राबर्ट, सतीश देवानी,रमेश,डी एन शर्मा,मोहन सिंह, इवेंजेलिना, आरपी मोर्य, एच पी राही, राजेश गौतम एवं सीताराम आदि ने शिविर को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak