पुलिस के अनुसार महेंद्र पिता देवी अहिरवार उम्र 35 साल निवासी किशोर न्यायालय के पास बस्ती सागर बीती शाम घर से घूमने का कहकर निकला, इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। देर रात तक महेन्द्र के घर न लौटने से परिजन चिंतित हो गए, जिन्होने अपने स्तर पर महेन्द्र की तलाश की लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो घर आ गए, आज दोपहर लोगों ने महेन्द्र की खून से लथपथ लाश राजघाट रोड पर एक खाली पड़े प्लाट में झाडिय़ों के बीच देखी तो स्तब्ध रह गए। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, देखा तो मृतक के सिर व गले में धारदार हथियारों के निशान मिले है। घटना स्थल से करीब 50 फीट दूर मृतक की स्कूटी पड़ी मिली। इसके अलावा शराब का क्वार्टर और पाउच भी बरामद हुए हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tags
sagar