जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत त्रिमूर्ति नगर में आज शाम 6 बजे के लगभग तीन बदमाशों ने यशवंत ठाकुर नामक युवक की चाकु ओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यशवंत पर हमला होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
खबर है कि विजय नगर निवासी यशवंत ठाकुर आज शाम 6 बजे के लगभग कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर अपने काम से गया था, जहां पर तीन बदमाशों ने देखा तो घेरकर गाली गलौज करने लगे। यशवंत ने विरोध किया तो उसपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दिन दहाड़े युवक पर हमला होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए देखा तो यशवंत खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Tags
jabalpur