khabar abhi tak

रेल न्यूज : भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रिप के लिए निरस्त

जबलपुर। मध्य रेल के भुसावल मण्डल में भादली-जलगांव रेलखण्ड पर पाँचवी रेललाइन कनेक्शन के लिए प्री-एनआई एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ रेलगाडिय़ाँ प्रभावित रहेगी। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित गाड़ी संख्या 19013/19014 भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 

 निरस्त रेलगाडिय़ों की जानकारी इस प्रकार है 

1- गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन भुसावल से 12 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन कटनी से 14 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी।

 रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak