पुलिस के अनुसार ईमलहा मोहल्ला में रहने वाले कोल परिवार के सदस्य मजदूरी करते है। निहाल कोल उम्र 17 वर्ष के पिता भोपाल में रहकर मजदूरी करते है। वहीं निहाल व उसकी मां सिहोरा में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते रहे। बीती सुबह नरेश उर्फ निहाल कोल उम्र 17 वर्ष घर में ही रहा और मां मजदूरी करने के लिए चली गई। इस दौरान निहाल ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम 5 बजे के लगभग मां घर आई तो देखा कि बेटा निहाल फांसी के फंदे पर लटक रहा है। बेटे को फांसी के फंदे पर लटकते देख मां चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सभी ने निहाल को फं दा काटकर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद निहाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि निहाल ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा।