जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा संचालित डब्ल्यू. एस. ई. सी. हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा व विशेष अतिथि रमेश खत्री रहे।
महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, सीएमएस डॉक्टर शैलेन्द्र दीक्षित, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता गुप्ता, सचिव श्रीमती निकिता सिन्हा, स्कूल प्रभारी श्रीमती मरियम खान व श्रीमती दर्शिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका गुप्ता, डॉक्टर प्रीति दीक्षित अन्य गणमान्य अतिथि तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा अवस्थी सहित विद्यालय के छात्र- छात्राओं व समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को बैंड के साथ गॉड ऑफ़ आनर देकर, राष्ट्रगीत संपूर्ण वंदे मातरम् गाकर, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर, संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व कों बताते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्य को पालन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा अवस्थी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
Tags
jabalpur

