khabar abhi tak

मांडवा बस्ती की बिल्डिंग को बनाया लिया अहाता, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा अवैध कारोबारी को पकड़ा, भारी मात्रा में शराब जब्त

 

जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत मांडवा बस्ती रामपुर स्थित बिल्डिंग की छत को अवैध कारोबारियों ने अहाता बना लिया, यहां से लोगों को शराब पिलाने से लेकर बेचने का कारोबार किया जा रहा था। इस बात का खुलासा बीती रात पुलिस की दबिश में हुआ है। पुलिस ने सुमित गौंड़ नामक युवक को गिरफ्तार कर 418 पॉव देशी शराब बरामद की है। 

                                 इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मांडवा टेंडर बस्ती में रहने वाले सुमित गौड़ उर्फ पीके ने बिल्डिंग की छत को अवैध कारोबार कर अड्डा बना लिया। सुमित द्वारा बिल्डिंग की छत पर ग्राहकों को बिठाकर शराब पिलाई जाती, यहां तक कि लम्बे समय से बेचने कारोबार भी किया जा रहा था। बीती रात भी सुमित छत पर शराब बेच रहा था, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए छत पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए व बैठकर शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस ने सुमित को भागने से पहले पकड़ लिया। पुलिस ने सुमित गौड़ के कब्जे से 318 पॉव देशी शराब बरामद की। पुलिस को पूछताछ में सुमित ने बताया कि उक्त शराब अंकित रैकवार के कहने पर बेच रहा था। उसे अंकित ही शराब लाकर देता है। पुलिस ने सुमित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अब अंकित की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा अंकित को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

सिहोरा में भी पकड़े गए अवैध कारोबारी-

इसी तरह सिहोरा में पुलिस ने हड़ा मोहल्ला में दबिश देकर बाइक सवार रोहित दाहिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नैगवां व पवन कोल 19 वर्ष निवासी हड़ा मोहल्ला को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से दो पेटी में रखी 100 पॉव देशी शराब जब्त की है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak