khabar abhi tak

अधारताल-देवरी के बीच समपार फाटक पर सड़क यातायात 24 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद

जबलपुर। यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत अधारताल–देवरी रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 323 पर रेलपथ के अनुरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी ओवरहॉलिंग कार्य किया जाएगा। भारतीय रेलवे में रेलपथ की नियमित अनुरक्षण एवं ओवरहॉलिंग गतिविधियां सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार समय-समय पर संपादित की जाती हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य दिनांक 17 अगस्त 2026 को प्रात: 08:00 बजे से प्रारंभ होकर 24 अगस्त 2026 को सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। कार्य अवधि के दौरान समपार फाटक क्रमांक 323 (अप एवं डाउन रोड) पर सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस अवधि में सड़क यातायात को निकटवर्ती समपार फाटक क्रमांक 324 (छतरपुर फाटक) तथा इमलिया फाटक के माध्यम से संचालित किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पूर्व से निर्धारित करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak