khabar abhi tak

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्काउट कार्यालय में एडीआरएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के स्काउट कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के पावन अवसर पर स्काउट एवं गाइड जबलपुर मंडल द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया.

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता द्वारा झंडावदन किया गया. कार्यक्रम में स्काउट गाइड बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. इस समारोह में सहायक कार्मिक अधिकारी सच्ची पति नंदन एवं मंडल के सभी यूनिट लीडर उपस्थित रहे. बच्चों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से अधिकारी काफी प्रभावित नजर आये और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना अपने जीवन में आत्मसात करने और भारत-स्काउट द्वारा जिस उद्देश्य से कार्य किया जाता है, उसी पर आजीवन चलने का आव्हान किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak