khabar abhi tak

अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन, श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा और आठ ख‍िलाड़ी किए गए पुरस्कृत




जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिता  में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर रहने वाले श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा को मुख्य अत‍िथ‍ि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने चलित शील्ड प्रदान की। द्वितीय स्थान हासिल करने पर केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर व तृतीय स्थान पर रहने वाले अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को चलित शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कार्मिक, सेवानिवृत्त कर्मी, महिलाएं व बच्चे उपस्थि‍त थे।  श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की ओर से चलित शील्ड ओमप्रकाश मसोदकर, केन्द्रीय कार्यालय की ओर से अजय उशेकवार, राकेश यादव व राकेश स्वामी और अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की ओर से दीपेश कुमार निराला ने चलित शील्ड ग्रहण की। 47 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल पावर ल‍िफ्ट‍िंग व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक जीतने वाली एमपी पावर टीम के पृथ्वीराज चौधरी, शैलेन्द्र श्रीवास, सुरेन्द्र कुमार पटेल, दिनेश मेवाड़ा, नीरज चौहान, विशाल वर्मा, अबज़ल खान व संदीप मौर्य को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्त‍ि पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak