khabar abhi tak

शहर में पैदल चलते हुए मोबाइल फोन पर बात करना हुआ मुश्किल, बाइक सवार लुटेरे छीनकर भाग रहे, ओमती-घमापुर क्षेत्र में घटना

जबलपुर। जबलपुर में अब सड़क पर पैदल चलते हुए मोबाइल फोन पर बात करना किसी खतरे से खाली नहीं है। शहर में बाइक सवार लुटेरों द्वारा ऐसे लोगों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ओमती के भवंरताल व घमापुर के झामनदास चौराहा के पास दो वारदातों से सनसनी फैल गई है। 

                              बताया गया है कि नेपियर टाउन भंडारी अस्पताल के समीप रहने वाले रितेश मोगिया उम्र 43 वर्ष एफएमसीजी कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते है। उनकी झामनदास चौराहा पर दुकान है, वे बीती शाम पैदल टहलते हुए मोबाइल फोन पर किसी परिचित से बात कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए मोटर साइकल सवार बदमाशों ने रितेश के हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले। मोबाइल फोन छिनते ही रितेश ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। इसी तरह रोहित साहू उम्र 28 वर्ष निवासी केशवकुटी गौमाता चौक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बीती रात दस बजे के लगभग रोहित अपने दोस्त के घर कचनार संभार नेपियर टाउन से पैदल अपने घर के लिए निकला। जब वह भंवरताल गार्डन के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से मोटर सायकल सवार बदमाशों ने हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले। रोहित ने पीछा भी किया लेकिन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों की मामलों में प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak