बताया गया है कि जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी रामदुलारी चक्रवर्ती उम्र 60 वर्ष को चार दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भी बुखार होने पर सभी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर रामदुलारी की रिपोर्ट डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने 16 अगस्त को रामदुलारी को 16 अगस्त को प्रेम नर्सिंग होम में भर्ती कराया, हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें 18 अगस्त को जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जबलपुर लेकर जा रहे थे, तभी सिहोरा के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामदुलारी की दो बहु कविता उम्र 36 वर्ष व बेबी 26 वर्ष व नातिन अंकिता 17 वर्ष को भी बुखार आया था। तीनों की डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, तीनों को अभी भी बुखार है और उनका उपचार जारी है।
जबलपुर/सतना। सतना की जीवन ज्योति कालोनी में रहने वाली महिला रामदुलारी चक्रवर्ती की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भरती कराया। जहां पर हालत में बेहतर सुधार न होने के कारण परिजन जबलपुर मेडिकल कालेज के लिए निकले। लेकिन रामदुलारी की रास्ते में ही तबियत बिगड़ गई और उन्होने दम तोड़ दिया।