khabar abhi tak

दो साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, रात में घर में सोया, सुबह बाहर मिली लाश..!

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा स्थित ग्राम काचरकोना में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर दो साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चा रात को घर के अंदर सोया, सुबह उसकी बाहर लाश मिली है। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनाकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                  पुलिस के अनुसार ग्राम काचरकोना में रहने वाले परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका बच्चा घर के अंदर सो रहा था। देर रात उसका अपहरण कर लिया गया। दो बजे के लगभग परिजनों की नींद खुली तो देखा कि बेटा नहीं है। बच्चे के लापता होने से परिजन घबरा गए, उन्होने देर रात ही बच्चे की तलाश शुरु कर दी, सुबह बेटे की लाश घर से कुछ दूरी पर मिली। बच्चे की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ही ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की ही एक महिला है उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले में जांच की जा रही है, वहीं पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak