khabar abhi tak

जबलपुर संभाग के कालेज स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी एवं कॅरियर मार्गदर्शन का मिलेगा लाभ

जबलपुर। संभागीय कार्यालय, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा, जबलपुर संभाग, जबलपुर एवं जानकी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के मध्य एमओयू (समझौता ज्ञापन) संपन्न हुआ है। इस एमओयू के अंतर्गत जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि एमओयू के तहत जबलपुर संभाग के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग, नि:शुल्क कॅरियर मार्गदर्शन व्याख्यान एवं सेमिनार, व्यक्तित्व विकास तथा कॅरियर डेवलपमेंट से संबंधित कार्यक्रमों का लाभ प्रदान किया जायेगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कॅरियर के बेहतर अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी रोजगार क्षमता का विकास करना है।

इस अवसर पर प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर ने कहा कि एमओयू के तहत जबलपुर संभाग के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कॅरियर चयन, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, जिला नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर, श्री अभिषेक पिल्लै, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया उपस्थित रहेंं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak