वर्ष 2012 के पूर्व असामायिक निधन हुए बिजली कर्मचारियों के परिवार को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति मिलें। संविदा अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति की विसंगतियों को दूर हों। बैठक को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि फेडरेशन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु लगातार कार्य कर रही हैं। फेडरेशन एक सकारात्मक सोच के साथ सभी श्रेणियों के कर्मचारियों, पेंशनर्स के हित में कार्य करने वाला संगठन है आप इससे जुडि़ए। इस मौके पर उमाशंकर मेहता, दिलीप शर्मा, सुरेश डांगी,आर के कौशिक, गोपाल चौहान, रामविशाल चौधरी, ललित मिश्रा, रघुवीर कुशवाहा, जितेन्द्र मिश्रा, विजेन्द्र कुमार पांडेय,रवि शंकर गुप्ता, अनिल कुमार बर्मन, रामप्रताप पटेल,रिंकू पटेल? ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर मैहर शाखा के अध्यक्ष आशीष मिश्रा,भरत लाल पटेल और पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।