khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे स्टेशन में ईद एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग

जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थाना जीआरपी जबलपुर एवं आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस सामान की जांच की गई। इस दौरान आरपीएफ डॉग स्क्वॉड की सहायता से भी विशेष चेकिंग की गई।

जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस/आरपीएफ को दें। पर्व के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak