khabar abhi tak

जबलपुर में नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, पिता और पुत्र डूबे


जबलपुर
। चरगवां थाना क्षेत्र स्थित भड़पुरा आश्रम में दर्शन करने आए महाराष्ट्र निवासी 34 वर्षीय गणेश पाटिल और उनके 10 वर्षीय पुत्र लकी पटेल नर्मदा नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गए। आश्रम दर्शन के बाद दोनों भड़पुरा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे, तभी अचानक बालक लकी का संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव में डूबने लगा। पुत्र को संकट में घिरता देख पिता गणेश ने तुरंत पानी में छलांग लगाई, परंतु बहाव तेज होने के कारण वे भी गहराई में चले गए और देखते ही देखते दोनों ओझल हो गए। घटना के समय मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा।

प्रशासन और गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू

​हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्थानीय प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। आपदा प्रबंधन की टीम और तैराकों को नदी में उतारकर सघन तलाश अभियान शुरू कराया गया। नदी में बोट और जाल की मदद से खोजबीन की गई। घंटों की मशक्कत के बावजूद सूर्यास्त तक दोनों का पता नहीं चल सका, जिसके बाद अंधेरा होने पर अभियान को रोक दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak