पुलिस के अनुसार गोसलपुर में देर रात चोरों ने महाकाली ग्राउंड के पास कैलाश नेमा, अशोक सोनी व मात्र छाया स्कूल के ताले तोड़े और घर में रखा सामान समेटने लगे। इस दौरान पड़ोसी राकेश पटेल ने आहट सुनी तो खिड़की से झांककर देखा कि चोर सामान उठाकर ले जा रहे है, जिसपर उन्होने शोर मचाया, जिसपर सभी लोग उठकर बाहर आ गए, जिन्हे देख चोर सामान छोड़कर भाग निकले। लोगों ने पीछा किया लेकिन वे खेतों के रास्ते जंगल में भाग निकले। चोरी किए गए सामान में मोटरसाइकल, लैपटॉप, इंडक्शन सहित अन्य सामान था। चोरी की खबर देर रात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद हुलिए के आधार पर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। गोसलपुर क्षेत्र में चोरों ने तेज बारिश व अंधेरे का फायदा उठाकर दो घर व एक स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोर सामान उठाकर भागते इससे पहले मकान मालिक आहट पाकर उठ गए, जिनके शोर मचाने पर चोर सामान छोड़कर भाग निकले। लोगों ने पकडऩे पीछा किया लेकिन वे खेतों से होते हुए दूर निकल गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur