khabar abhi tak

जबलपुर में पता पूछने के बहाने रुके बदमाशों ने युवती के हाथ से छीना मोबाइल फोन, गढ़ा क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत छोटी बजरिया क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के सामने टहल रही युवती से एक्सिस गाड़ी से आए बदमाशों ने पता पूछा और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। युवती ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागन में सफल रहे। 

                                     पुलिस के अनुसार दुर्गा मंदिर छोटी बजरिया गढ़ा में रात 10 बजे के लगभग एक युवती शिवांगी वर्मा उम्र 35 वर्ष घर के सामने टहलते हुए  मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक्सिस से युवक आए और शिवांगी से पता पूछने के बहाने रुककर बातचीत करने लगे। शिवांगी कुछ कह पाती इससे पहले तीनों ने शिवांगी को धक्का दिया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। शिवांगी ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे गली का सहारा लेकर भाग गए। इस बीच आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे लूट की जानकारी मिली तो वे भी लुटेरों को पकडऩे के लिए बाइक से निकले लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी फु टेज निकालकर लुटेरों की हुलिए के आधार पर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak