khabar abhi tak

रक्षाबंधन पर्व पर पमरे के सोगरिया (कोटा) से जबलपुर सहित यहां के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त पैसेंजर ट्रैफिक को क्लीयर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे से तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सोगरिया (कोटा)-मथुरा-सोगरिया (अनारक्षित), सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एवं कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।  

सोगरिया (कोटा)- जबलपुर व मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (14 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 24 से 30 अगस्त 2026 तक दोनों दिशाओं में 07-07 फेरों के लिए किया जाएगा।  गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा स्पेशल ट्रेन सोगरिया स्टेशन से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर और दोपहर 14:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। (7 ट्रिप). वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर और रात 21:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। (7 ट्रिप)

सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन (8 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 09806/09805 सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल में ट्रेन 09806 का संचालन 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त और ट्रेन 09805 का संचालन 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को दोनों दिशाओं में 04-04 फेरों के लिए किया जाएगा।  गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (4 ट्रिप). वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन जबलपुर स्टेशन से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर और रात में 22:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। (4 ट्रिप)

कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन (6 सेवाएं) 

 गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में ट्रेन 09803 का संचालन 22, 24 एवं 26 अगस्त को और ट्रेन 09804 का संचालन 23, 25 एवं 27 अगस्त को दोनों दिशाओं में 03-03 फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन कोटा स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 07:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। (3 ट्रिप). वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर और रात19:35 बजे कोटा पहुंचेगी। (3 ट्रिप).

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak