khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे स्काउट-गाइड्स ने निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों की होती रही गूंज

जबलपुर. पश्चिम रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जबलपुर मण्डल द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन वरि.मण्डल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहा.जिला आयुक्त(स्काउट)/ सहायक कार्मिक अधिकारी(कल्याण) शची पति नंदन, की उपस्थिति मे रेलवे स्टेडियम से तिरंगा रैली निकली गई.

यह रैली रेलवे कॉलोनी एवं मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय से होते हुए स्काउट कार्यालय में आ कर समाप्त हुई. इस रैली मे स्काउट एवं गाइड हाथ मे तिरंगा लिये देश भक्ति के नारे हुए चल रहे थे. रैली मे मण्डल से मुख्य कल्याण निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी, विजय पांडे, सुभाषचंद्र, जिला सचिव अनिल कुमार चौबे एवं मण्डल से सभी लीडर उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak