बीकानेर. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने राजस्थान के बीकानेर में रेलवे के दो कर्मियों को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इनमें एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) और कंस्ट्रक्शन विभाग का एक अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल है।
दोनों पर कोलकाता की एमआरटी कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार शाम ढोला मारु होटल के पास रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया, जबकि अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जांच एजेंसी अब रिश्वत, बिल भुगतान और टेंडर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
रेलवे कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रेलवे विभाग में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो रेल कार्मिकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक सीनियर सेक्शन ऑफिसर और दूसरा रेलवे कर्मचारी है। दोनों पर कोलकाता की एमआरटी कंपनी के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गुरुवार शाम ढोला मारु होटल के पास स्थित रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई की।
48 करोड़ के टेंडर से जुड़े थे बिल
मामला करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिलों के भुगतान और उन्हें पास करने से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी के बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और उन्हें पास करने के बदले 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के बाद सीबीआई ने बिछाया जाल
बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद जांच एजेंसी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद कंपनी की ओर से रिश्वत की रकम देने पहुंचे कार्मिक के जरिए जाल बिछाया गया और दोनों रेलवे कार्मिकों को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप
सीबीआई की कार्रवाई के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया। आला रेलवे अधिकारी इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर रहे हैं। जांच एजेंसी अब रिश्वत की मांग, बिल भुगतान और करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीबीआई की जांच आगे बढऩे के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्य और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।
