जबलपुर। ऑनलाइन ठगी के मामले थम नहीं पा रहे हैं, जबकि पुलिस ने विशेष बैठक करके इस पर नजर रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। मौजूदा हालात यह है कि रोजाना कहीं न कहीं कोई इनका शिकार हो रहा है। रविवार को दो लोग इसके शिकार हुए थे तो वहीं दूसरे दिन फिर तीन लोगों का खाता खाली कर दिया गया।
अधारताल पुलिस ने बताया कि भड़पुरा निवासी दुर्गेश रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई को अपना मोबाइल चला रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे उसके व्हाटसएप् पर भारतीय राजीव बैंक से एक एपीके फाईल आयी। उसने फाईल खोलकर डाउनलोड किया तथा 5 मिनिट बाद फाईल को मोबाइल से डिलीट कर दिया। दोपहर 2-38 बजे उसके मोबाइल पर अपडेट करने के लिये मैसेज आने पर ओके कर दिया। मोबाइल अपडेट होने लगा फिर वह अपना काम करने लगा। शाम लगभग 6-30 बजे वह मोबाइल दिखवाने गया। देखा उसका मोबाइल 99 प्रतिशत अपडेट होकर रूक गया था। दुकान वाले ने मोबाइल चालू करने के लिये साफ्टवेयर डाला। मोबाइल चालू हो गया। चैक करने पर मोबाइल में पैसे कटने के 2 ट्रांजेक्शन मैसेज डले हुये थे। उसके इंडियन बैंक के खाते से नुरूद्दीन शेख मोबाइल नम्बर के खाता में 80 हजार रूपये व मिस्टर परमार नीलेश कांतिबाई के मोबाइल नमबर के खाता में 18 हजार रूपये ट्रांसफर हुये हैं। उक्त व्हाटसएप लिंक के माध्यम से अज्ञात द्वारा धोखाधड़ी करते हुये कुल 98 हजार रूपये का फ्राड किया गया।
इसी तरह बेलखेड़ा के मुताबिक चरगवां निवासी हरिशंकर लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। 8 जुलाई को उसके खाते एयरटेल पेमेंट बैंक में 40,000 रुपया मकान बनाने का शासकीय पैसा आया था। 17 जुलाई को उसके मोबाईल नंबर पर लगभग 10 बजे सुबह कॉल आया और बोला कि हम तुम्हारे नंबर पर बैलेंस डाल रहे है, जो पासवर्ड और ओटीपी आई हो तो बता दो। तो उसने पासवर्ड और ओटीपी बता दी। कुछ देर बाद उसके खाता से 40,000 रुपया कट गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका साथ धोखाधड़ी कर रूपया निकाल लिये है।
मझोली पुलिस ने बताया कि लुहारी गांव में रहने वाले कैलाश प्रसाद भुमिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका खाता एसबीआई बैंक शाखा सिहोरा रोड मझौली मे है। खाते में कुल 77,500 रूपए थे। 8 अगस्त को शाम 06/30 बजे उसने अपने गूगल पे एैप से बैलेंस चौक किया तो खाते में 1049 रु बचा हुआ था। उसे यह यकीन है कि उसने मोबाइल से 76,500 रुपए कही भी ट्रान्सफर नहीं किया है। 10 अगस्त को बैंक मझौली जाकर जानकारी प्राप्त की। बैंक स्टेटमेट प्राप्त किया। स्टेटमेंट मे ट्रान्सफर होना बताया गया है। बैंक स्टेटमेट मे 8 अगस्त को 4 बार में कुल 76 हजार 500 रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर हुये है।
