जबलपुर। बरगी बांध में जल आवक को देखते हुए बांध प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 11 बजे 9 गेट खुलने का फैसला लिया है। प्रबंधन के मुताबिक 17 अगस्त की रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.80 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 एमसीएम है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 क्यूसेक है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये 18 अगस्त को सुबह 11 बजे बांध के 9 जल द्वारों को 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूसेक जल की निकासी की जायेगी। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।