बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों का आरोप था कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन व विधायक प्रतिनिधियों ने अस्थाई रुप से गिट्टी डालकर खानापूर्ति की लेकिन स्थाई हल नहीं किया। उनका कहना था कि कागजी निरीक्षण और अस्थाई कार्यों से जनता की समस्या हल नहीं होगी। कांग्रेस नेताओं ने अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। पिछले छह महीनों से पाइपलाइन बिछाने और निर्माण कार्य जारी है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की गई। खोदी गई सड़कों पर गिट्टी और गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि बड़ी गाडिय़ों में घूमने वाले जनप्रतिनिधियों को आम जनता की तकलीफों का एहसास नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सतपुला-रांझी मार्ग का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जनता की सुविधा के लिए पक्की सड़क बनाई जाए, जिससे लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों और हादसों से राहत मिल सके।
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सतपुला से रांझी तक सड़क की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेसजन आक्रोशित हो गए है। जिन्होने आज क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी से आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंट विधायक का पुतला फूंका।
Tags
jabalpur