जबलपुर। पनागर थानान्तर्गत रिंग रोड के किनारे ब्रिज के पास शराब लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे अवैध कारोबारी रुपेश साहू ने जैसे ही पुलिस को आते देखा तो दौड़ लगा दी। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा करते हुए रुपेश साहू को पकड़ा तो उसके पास से तीन बोरी में रखी करीब 333 पॉव देशी शराब मिली है।
बताया गया है कि रूपेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी भिड़ारीकला पनागर बीती रात भी रिंग रोड के किनारे ब्रिज के पास प्लास्टिक की 3 बोरी में शराब रखकर ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहा था। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जिसे देख रुपेश शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए रुपेश को पकड़ा लिया, इसके बाद मौके से तीन बोरियों में रखी करीब 333 पॉव शराब रखे खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर थोड़ी थोड़ी शराब दुकानों में खरीदकर कर ढाबों व लोगों को बेचता है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, आरक्षक दिलीप गुप्ता, पुष्पेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur