छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए. सरकारी हॉस्पिटल में चार हाथ और चार पैर बाले बच्चे का जन्म होते ही पूरे हॉस्पिटल में देखने वालों का तांता लग गया. दुर्लभ बच्चे के पैदा होते ही डॉक्टरों ने उसे सुरक्षित रखते हुए कहा ऐसे बच्चे लाखों में एक होते हैं. फिलहाल बच्चा ओर मां दोनों स्वास्थ्य हैं. बच्चे की बेहतर देखरेख के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज लाया जा रहा है.
छतरपुर में सरकारी हॉस्पिटल में उस वक्त भीड़ इक_ा हो गई. जब एक महिला ने चार हाथ चार पैर वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया. दरअसल मामला छत्तरपुर जिले से 50 किलोमीटर दूर लवकुश नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का है. जब लवकुश नगर थाना इलाके के रहनी वाली नीता आहिरवार के प्रसव को लेकर उसका पति लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. महिला दर्द से करहार रही थी, महिला को देखते ही हॉस्पिटल की नर्स से उसे तत्काल भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर बाद महिला रीता आहिरवार ने एक बच्चे को जन्म दिया.
कौतुहल का विषय बना बच्चा
बच्चे के जन्म होते ही नर्स और डॉक्टर हैरान रह गए. नर्स ने तत्काल सीनियर डॉक्टर बीएमओ लखन सिंह को सूचना दी. डॉक्टर मौके पर पहुंचे और बच्चे की जांच- पड़ताल की तो पता चला बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और मां भी पूरी तरह ठीक है. जैसे ही चार हाथ, चार पैर के बच्चे के जन्म की जानकारी महिला के पति शिवचरण आहिरवार को लगी, तो वह भी तत्काल बच्चे को देखने पहुंचा. बच्चे को देखते ही हैरान रह गया. पति शिवचरण आहिरवार कहते हैं यह सब ईश्वर की देन है, इस पर किसी का कोई बस नहीं है. वहीं अनोखे बच्चे के जन्म के बाद जिले में चर्चा का विषय बन गया है.
बच्चे को भेजा जा रहा जबलपुर
बीएमओ लखन सिंह कहते हैं यह लाखों में एक बच्चे के साथ ऐसा होता है. इस बच्चे को जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है. यह एक दुर्लभ कंजॉइन्ड ट्विन्स का केस है. बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से जबलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है.
