khabar abhi tak

बोहरा समाज ने अकीदत और उल्लास से मनाया मिलादुन्नबी का जश्न

 


जबलपुर। संस्कारधानी में इंसानियत, इंसाफ और अमन का संदेश देने वाले पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रविवार 23 अगस्त को सुबह 9 बजे दाऊदी बोहरा समाज ने भव्य जुलूस निकाला। अंजुमन ए बद्री के सचिव युसुफ भाई सोनी के अनुसार जनाब आमिल शेख काएद जौहर और अंजुमन ए बद्री के नेतृत्व में यह आयोजन बुरहानी मोहल्ला सराफा कोतवाली बाजार से आरंभ हुआ। मोहम्मदी स्काउट बैंड के सुरीले सुरों के बीच पारंपरिक सफेद लिबास में सजे बच्चों, जवानों और बुजुर्गों का यह विशाल कारवां सराफा, कमानिया तथा बड़ा फुहारा मार्ग से होते हुए कोतवाली स्थित बोहरा मस्जिद के समीप गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।

धर्मगुरु की लंबी उम्र और तरक्की की दुआ

समापन पर सैयदना डॉ मुफद्दल सैफुद्दीन आलीकदर साहब की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही शहर के विकास और देश की उन्नति का संकल्प लेते हुए सभी संस्कारधानी वासियों को बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak