khabar abhi tak

पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने वाला गिरफ्तार


जबलपुर।
पुरानी रंजिश पर गांव के ही एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त से साथी आरोपी बाहर है। खितौला पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त की रात्रि राजकुमार केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई दिनंाक 27-8-26 को शाम लगभग 6 बजे अपने साथी सौरभ बर्मन के साथ विसला वंसकार के घर के पास बैठकर बीड़ी पी रहा था। तभी मोहल्ले का गुरू कुचबंधिया अपने साथी सौरभ कुचबंधिया के साथ आया। गुरू कुचबंधिया प्लास्टिक की बॉटल में पेट्रोल लिया था, जो पुरानी बुराई को लेकर उसे जान से मारने की नियत से उसके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया। जिससे उसके चेहरे व दोनों हाथ के पंजे जल गये। उसके साथी सौरभ बर्मन ने आग बुझाई तो गुरू कुचबंधिया एवं सौरभ कुचबंधिया गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये थे। पुलिस की गठित टीम ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी गुरू कुचबंधिया निवासी लखराम मोहल्ला खितौला को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी से घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की खाली बाटल जब्त की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak