khabar abhi tak

साइबर क्राइम : दो मैसेज का पता नहीं चला, तीसरे में खाता साफ

 


जबलपुर।
साइबर ठगों ने तो लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के नए-नए हुनर सीख लिए हैं। एक ऐसा मामला आया है, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके पास कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया और उसके खाते से दो लाख रूपए के लगभग रूपए निकल गए। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि जवाहरगंज निवासी अशोक कुमार पोद्दार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि व्यापार करता है। उसका एयू स्माल फायनेंस बैंक में अकाउण्ट है। 22 अगस्त से 23 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाता से क्रमशः 45 हजार रूपये, 50 हजार रूपये, 95 हजार रूपये, कुल 1 लाख 90 हजार रूपये धोखाधड़ी करते हुये निकाल लिये। उसके पास बैंक का कोई मैसेज नहीं आया न ही ओटीपी आया। 23 अगस्त को 95 हजार रूपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया था, जिससे उसे शक हुआ तो बैंक जाकर पता किया था। बैंक वालों ने बताया कि उसके बैंक अकाउण्ट से कुल 1 लाख 90 हजार रूपये निकाले गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak