khabar abhi tak

ब्रेकिंग: जबलपुर के टायर गोदाम में आग ने मचाया कोहराम



जबलपुर। जबलपुर के खजरी खिरिया इलाके में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क गई। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में काले धुएं का भारी गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गोदाम के अंदर रखे करोड़ों के टायर जलकर खाक हो चुके हैं। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak