khabar abhi tak

युवक पर चाकुओं से हमला कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा, दो फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर। ओमती थानान्तर्गत शास्त्रीब्रिज के समीप शराब दुकान के सामने युवक पर हमला कर भाग रहे बदमाश दीपक पासी को आसपास के लोगों ने पीछा कर पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं हमलावर के दो फरार साथियों को पुलिस ने तलाश कर दबोच लिया। 

                               पुलिस के अनुसार सत्येन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी बीती देर रात जबलपुर अस्पताल से नो ड्यूज लेकर अपने काम से जाने निकला, जब वह शास्त्री ब्रिज शराब  दुकान के पास रुका तभी तीन लड़के आए और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। सत्येन्द्र के इंकार करने पर तीनों ने मारपीट कर दी। सत्येन्द्र द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में सत्येन्द्र के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने एक हमलावर दीपक पासी उम्र 19 वर्ष निवासी छोटी लाईन फाटक को पीछा कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो आरोपी मौका देखकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलं को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर फरार आरोपी अमन पासी उम्र 26 वर्ष निवासी नरसिंह मंदिर के पीछे मदनमहल, राहुल रैकवार उम्र 27 वर्ष निवासी सुविधा अस्पताल के पास मदनमहल का अभिरक्षा में ले लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak