khabar abhi tak

जबलपुर में ई-रिक्शा से घूम-घूमकर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, विजय नगर में हुई वारदात का खुलासा

जबलपुर। जबलपुर शहर में ई-रिक्शा से घूम-घूम कर लूट की वारदातें करने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने विजय नगर में गौरव ठाकुर को चाकू अड़ाकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई लूट की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

- नंदू उर्फ शिवकुमार पिता मोहन नायक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नम्बर 2 राजीवगंाधी नगर माढ़ोताल

-तारा उर्फ तनुज पिता  नवल किशोर नायक उम्र 23 वर्ष निवासी राजीव गॉधी नगर माढोताल

-संजू केवट पिता कमलेश केवट उम्र 22 वर्ष निवासी बजरंग नगर करमेता माढ़ोताल

                                   विजय नगर थाना पुलिस का कहना है कि गौरव ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी सप्तऋ षि कॉलोनी लमती गढ़ाफाटक स्थित कपड़े की दुकान में काम करता है पिछले दिनों  दुकान मालिक से 3900 रूपए लेकर अपने दोस्त अंशुल के साथ बाइक पर घड़ी चौक तक आया, यहां से वह पैदल अपने घर के लिए चल दिया। जब वह बचपन स्कूल के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान लाल रंग का ई-रिक्शा से तीन युवक आए और रोककर चाकू अड़ा दिया। गौरव कुछ समझ पाता इससे पहले तीनों ने मारपीट करते हुए जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें रुपए व आधार कार्ड रखा था। गौरव ने तीनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह ई-रिक्शा से भाग निकले। पुलिस ने गौरव की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस ने राजीवगॉधी नगर में दबिश देते हुए तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होने लूट की वारदात करना स्वीकार लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट गए रुपयों में नगद 450 रूपए किए। गौरतलब है कि नंदू नायक के विरूद्ध पूर्व से 3 अपराध चोरी एवं आम्र्स एक्ट के तथा संजू केवट के विरूद्ध 2  अपराध , सट्टा एवं आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak