कटंगी रोड पर मिनी बस को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी यात्री बस, मची चीख पुकार
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर। जबलपुर से यात्रियों को लेकर दमोह जा रही बस बीती रात 9 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार जबलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर मां वैष्णो देवी कंपनी की बस दमोह के लिए रवाना हुई। रात 9 बजे के लगभग बस गोविंद धाम कटंगी बायपास से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान मोटर साइकल सवार अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरते यात्रियों में चीख पुकार मच गई, हादसे को देखते राह चलते लोग रुक गए, वहीं आसपास के लोग भी पहुंच गए थे। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बस व मिनी ट्रक को के्रन की मदद से निकाला गया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। बस और मिनी ट्रक के चालकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की खबर मिलते ही बस कंपनी प्रबंधन ने यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर गतंव्य के लिए रवाना किया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही।