बताया गया है कि 9 अगस्त की देर रात मनेरी स्थित अतुलित फिलिंग सेंटर पर स्कार्पियों से पहुंचे सात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर कर्मचारियों से 93 हजार 875 रुपए लूटे थे। यह घटना पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया। पुलिस मामले के मुख्य आरोपी आयुष विश्वकर्मा की तलाश में जुटी रही। बीती देर रात डकैतीकांड के मुख्य आरोपी आयुष विश्वकर्मा निवासी गढ़ा पुरवा को दबिश देकर पकड़ा है। आरोपी आयुष से पुलिस द्वारा लूट की साजिश व अन्य दो फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज में थर्ड ईयर में अध्ययनरत है आयुष-
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आयुष विश्वकर्मा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर का छात्र है। जिसने पेट्रोल पम्प पर लूट की साजिश रची और युवकों को शािमल किया।
चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके-
इस मामलेमें मंडला पुलिस की टीम ने पहले ही अमित झारिया, पवन झारिया, सौरभ शर्मा व शिवम श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों से पेट्रोल पम्प से लूटे गए 50 हजार 500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई थी।
जबलपुर के इन क्षेत्रों में दी थी दबिश-
मंडला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद मनेरी से लेकर जबलपुर के बरेला, भूकम्प कॉलोनी और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र तक पुलिस टीमों ने दबिश दी थी।