khabar abhi tak

हनुमानताल क्षेत्र में हत्या की नियत से युवक के सीने में घोंपा चाकू, पुरानी रंजिश पर किया हमला

जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत टेढ़ीनीम क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते रोहन चौधरी की हत्या की नियत से सुमित चौधरी ने सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू के हमले से घायल रोहन सड़क पर गिरकर चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख सुमित चौधरी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर रोहन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                                  पुलिस के अनुसार रोहन चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी बाबा टोला नई बस्ती दुर्गा चौक हनुमानताल की सुमित चौधरी उर्फ काला से पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते सुमित हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहता था। बीती रात दस बजे के लगभग रोहन टेढ़ीनीम पावर हाउस के पास बबलू चाटी की दुकान में चाय पीने गया, जहां से वह घर के निकला, पावर हाउस के पास रोहन रुककर अपने दोस्तों से बातचीत करने लगा, तभी सुमित चौधरी पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। रोहन ने गाली देने से मना किया तो चाकू निकालकर सीने में घोंप दिया। रोहन पर हमला होते देख दोस्तों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने रोहन को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहन को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से रोहन को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में रोहन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak