पुलिस के अनुसार मनजीत सिंह यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पिहुली ताजपुर डेरमा थाना करीमदीनपुर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश जबलपुर के शुक्ला नगर रानीपुर किराए के मकान में रहकर जियो कम्पनी में टेक्नीशियन का काम करता है। बीती रात मनजीतसिंह नाइट ड्यूटी खत्म होने के कारण रात 11 बजे के लगभग घर जाने के लिए निकला। जब वह गंगासागर आईस फैक्ट्री के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान बिना नम्बर की स्कूटी से तीन नकाबपोश बदमाश आए और रोककर रुपयों की मांग करने लगे। मनजीतसिंह ने रुपए देने से मना किया तो तीनों ने मारपीट करते हुए पैरों में चाकुओं से हमला कर दिया। हमला होते ही मनजीत सिंह शोर मचाते हुए शनि मंदिर के पास पहुंच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख तीनों नकाबपोश धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मनजीत किसी तरह थाना पहुंचा ओर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने घायल मनजीत सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ धारा 126(2), 118(1), 119(1), 296(ए), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur