khabar abhi tak

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में फहराया गया महिला परिषद का परचम, गरिमामय कार्यक्रम में हुआ शपथ ग्रहण

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन केंद्रीय महिला परिषद की मेलबर्न शाखा के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समंदर पार ऑस्ट्रेलिया की धरती, मेलबर्न शहर में जैन संस्कारों, सेवा, संगठन एवं नारी शक्ति का परचम लहराना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

                            राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमला दीदी व केंद्रीय संस्था की शकुंतला जैन के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती साधना जैन बड़कुल, जबलपुर द्वारा ऑस्ट्रेलिया में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की मेलबर्न शाखा का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। इस मौके पर श्रीमती सिमरन जैन, प्रतीक्षा जैन, ज्योति जैन, कृतिका जैन, सारिका जैन, ईशा जैन एवं अन्य सभी सम्माननीय सदस्यों ने परिषद के उद्देश्यों, संस्कारों एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।  यह केवल एक शाखा का गठन नहीं, बल्कि जैन संस्कारों एवं महिला शक्ति की एक नई उड़ान है। यह परिषद की सेवा-यात्रा में एक नया अध्याय और संगठन की वैश्विक यात्रा में एक गौरवपूर्ण पड़ाव है। मेलबर्न की इस नवगठित शाखा से यही मंगलकामना है कि यह शाखा एकता, संस्कार, सेवा और समर्पण के साथ निरंतर प्रगति करे तथा महिला परिषद के गौरवशाली इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ती रहे। 

-नवगठित मेलबर्न शाखा के पदाधिकारी

-अध्यक्ष, श्रीमती स्वाति सराफ 

-सचिव,  शिखा जैन

-कोषाध्यक्ष, स्वाति अमित जैन

-नेहा जैन

-शिवांगी जैन


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak