khabar abhi tak

जहरीले कीड़े के काटते ही गिर पड़ा ' सुकड़ा ', मौत


जबलपुर।
सिहोरा के लमकना मझगवां में रहने वाले सुकड़ा चौधरी को सोमवार की रात जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा। सिहोरा पुलिस ने बताया कि लमकना मझगवां में रहने वाले राम चौधरी ने सूचना दी कि वह मजदूरी का काम करता है। 24 अगस्त की रात लगभग 11-30 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गये थे। पिताजी भी अपने कमर में खाना खाकर टीव्ही देख रहे थे। तभी कोई अज्ञात जहरीले कीड़े ने पिता सुकड़ा चौधरी को दाहिने हाथ की कलाई में काट लिया। जहरीले कीड़े के काटते ही पिताजी वहीं गिर गए थे। कीड़े के काटने के दांत के निशान दिखाई दिए तो तुरंत पिता सुकड़ा चौधरी को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये, जहां डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak