khabar abhi tak

लोडिंग वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, की मुआवजा की मांग

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत इंद्राना-पनागर रोड पर पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग  ईंट लेकर आ रहे लोडिंग वाहन के चालक ने बाइक सवार रविंद्रसिंह नामक युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 
                                 पुलिस के अनुसार रविंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष फुलकी का ठेला लगाते थे, आज सुबह वह रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए वह राखी और रुमाल खरीदकर दुकान लगाने जा रहे थे।  रविंद्र सिंह इंद्राना से पनागर की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान ग्राम पुरैना के पास 11 बजे के लगभग सामने से आए ईंट लेकर आ रहे लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही रविंद्र सिंह बाइक सहित गिरकर फंस गया, जिसे लोडिंग वाहन का चालक घसीटते हुए ले गया, हादसे में रविंद्र सिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार हुए  लोडिंग वाहन के चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak