khabar abhi tak

पूजा के दिए से घर में लगी भीषण आग, पूजा के बाद जलता दीया छोड़कर राखी का बाजार करने गए थे परिजन

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत कटरा मोहल्ला में बीती देर शाम झब्बू मास्टर के घर में पूजा के दिए से घर में आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटें घर के बाहर तक दिखाई देने लगी। हादसा उस वक्त हुआ है जब परिजन दिया जलाने के बाद राखी की खरीददारी करने के लिए बाजार गए थे। 

                                         बताया गया है कि कटरा मोहल्ला निवासी झब्बू मास्टर देर शाम पूजा करने के बाद जलता दिया छोड़कर परिजनों के साथ राखी का त्यौहार होने के कारण बाजार करने चले गए। घर के पूजा घर में रखे दिए के गिरने से आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। जिसकी लपटें घर से उठते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, उन्होने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती ही गई। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak