khabar abhi tak

6 नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह दो युवकों पर किया प्राणघातक हमला, एक की हालत अत्यंत गंभीर, जबलपुर रेफर

 

जबलपुर/दमोह। दमोह के कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दुकान से घर लौट रहे दो युवकों पर 6 नकाबपोश बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया। भीड़भाड़ के बीच हुए घटनाक्रम से लोगों में चीख पुकार मच गई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 

                                  पुलिस के अनुसार फुटेरा वार्ड क्रमांक दो में रहने वाले कार्तिक पिता दुर्गादास अहिरवार व समीर अहिरवार घंटाघर के समीप बूंदाबहु मंदिर के सामने लता केशरवानी की पूजा सामग्री की दुकान पर काम करते है। त्यौहार होने के दुकान में ज्यादा काम रहा, बाजार में भी भीड़भाड़ रही। रात 11 बजे के लगभग दुकान बंद होने के बाद दोनों युवक घर जाने के लिए निकले। जब वे कपिल जनरल स्टोर्स कोतवाली के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान 6 नकाबपोश बदमाशों ने दोनों को घेरकर गाली गलौज शुरु कर दी। कार्तिक व समीर गाली बकने से मना किया और आगे बढ़े तभी बदमाशों ने हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले में दोनों युवकों के शरीर पर चोट आई और वे सड़क पर गिर गए। वहीं हमला होते देख बाजार करने निकले लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई।  खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर कार्तिक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। वहीं समीर को जिला अस्पताल में ही भरती कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में घायल समीर ने कहा  कि वह किसी को नहीं जानता है, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने मामले में आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak