khabar abhi tak

सड़़क किनारे खड़े ट्रक से टकराए आटो के परखच्चे उड़े, 10 घायल, 5 गंभीर, जबलपुर-मंडला रोड पर दुर्घटना

जबलपुर/मंडला। जबलपुर-मंडला रोड के बीच बीजाडांडी में देर रात तेज गति से आ रहा आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने के कारण आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं आटो में सवार 15 सवारियों को चोटें आई। जिसमें पांच की हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद जबलपुर-मंडला रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। 

                         पुलिस के अनुसार ग्राम रोजकुंड निवासी करीब 15 लोग आटो में बैठकर अपने घर जाने के लिए निकले। आटो जब बीजाडांडी से कालपी की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने के कारण आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं आटो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राह चलते लोगों ने देखा तो रुक गए और घायलों को निकालकर किनारे बिठाया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर 5 घायलों की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद जबलपुर-मंडला रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak