जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मेडिकल कालेज गढ़ा क्षेत्र में एक युवती ने बीती रात सिर्फ इस बात पर तमाशा खड़ा कर दिया कि उसे कार चालक ट्रैफिक जाम होने के कारण किनारे हटने के लिए दीदी कहकर संबोधित कर दिया। फिर क्या था युवती कार के सामने खड़े होकर करीब घंटे तक हंगामा कर गाली गलौज की, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए थे।
युवती ने ड्राइवर से कहा दीदी क्यों बोल रहे हो, क्या वह उसकी दीदी लगती है। इसके बाद वह कार के सामने खड़ी होकर रास्ता रोकने लगी। त्योहार के चलते सड़क पर पहले से ज्यादा ट्रैफिक था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक सड़क के बीच खड़ी रही। इस दौरान वाहनों को अचानक रुकना पड़ रहा था। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के अचानक रुकने से हादसे का खतरा बना रहा। ड्रामा गढ़ा थाना के ठीक सामने चलता रहा। इसके बावजूद मौके पर पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई। यातायात पुलिस भी मौके पर दिखाई नहीं दी। थाना परिसर के सामने सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, फिर भी यातायात सुचारु कराने के लिए तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया। इस मामले में गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा का कहना है कि लिखित में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की ओर से आ रही थी युवती-
बताया गया है कि लड़की मेडिकल कॉलेज की ओर से पैदल जा रही थी, इस दौरान थाना से कुछ दूरी पर जाम लग रहा था, युवती एक कार के सामने आ गई, जिसपर कार चालक ने दीदी कहकर हटने के लिए कहा दिया। युवती को हंगामा करते देख लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाइश दी तो वह पुलिस कर्मियों के साथ भी गाली गलौज करने लगी। हालांकि पुलिस ने सख्त रवैए में कहा तो वह हट गई।
Tags
jabalpur