जबलपुर। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में छात्र संघ चुनाव की रणनीति बनाने के लिए एनएसयूआई के वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन कॉंग्रेस कमेटी जबलपुर शहर संयोजन में कल शाम 04 बजे होटल अरिहंत पैलेस रसल चौक में किया गया है।
कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि वर्षों से मध्य प्रदेश का छात्र, छात्र संघ की मांग कर रहा है। किंतु सरकार ने छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई भी प्रकिया नहीं अपनाई, किन्तु मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव कराने सहमति प्रदान की है। इसी तारतम्य में आगामी छात्र संघ चुनाव की रणनीति बनाने के लिए शहर कॉंग्रेस कमेटी जबलपुर ने शहर के एनएसयूआई के वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया है।
Tags
jabalpur