मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की बिजली कंपनियों में कार्यरत लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 बर्ष निर्धारित की गई थी उसी के अनुसार लाइन परिचारकों को सेवा निवृत्त किया जा रहा था। जिस को लेकर इन कर्मचारियों में असंतोष था। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने इस विसंगति को दूर कर सभी लाइन परिचारकों की भी सेवा निवृत्त आयु सभी कार्मिकों के समान 62 वर्ष करने का आदेश दिया था। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा जारी आदेश से बिजली कंपनी में कार्यरत लाइन परिचारकों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक, यू के पाठक, दिनेश दुबे,उमाशंकर दुबे,अनूप वर्मा, सीताराम कुरचानिया, श्याम मोहन वर्मा, अवनीश तिवारी,राजेश मिश्रा, दीपक मेमने, सुधीर मिश्रा, रंजीत सेन,मोहन श्रीवास ,योगेश पटेल, संजय सिंह, मोहित पटेल, मनोज पाठक, योगेश पटेल, दिलीप पाठक, दयाशंकर द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags
jabalpur