khabar abhi tak

शासकीय स्कूल के क्लास रुम में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रसोईया का काम करती रही

जबलपुर। बरगी से लगे ग्राम डोला घुंसौर स्थित माध्यमिक स्कूल में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब बच्चों ने रसोईया का काम करने वाली युवती मधु यादव को क्लास रुम में फांसी के फंदे पर लटकते देखा। मधु के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद बच्चों में दहशत व्याप्त रही, जिसके चलते बच्चों को घर भेज दिया गया था। 
                               पुलिस के अनुसार ग्राम डोला स्थित माध्यमिक शाला परिसर में आज सुबह के वक्त रसोईया का काम करने वाली युवती मधु पिता सोहन यादव उम्र 22 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 10.30 बजे के लगभग शिक्षक व बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षक अशोक कुमार यादव ने स्कूल का दरवाजा खोला, तो बच्चों की नजर क्लास रुम में मधु पर पड़ी तो चीख पड़े, बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर अन्य बच्चे व शिक्षक भी पहुंच गए, उन्होने मधु को देखा तो वे भी स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस को मृतका की मां राजकुमारी ने बताया कि मधु सुबह 9 बजे के लगभग स्कूल के लिए निकली थी, उस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं लगा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी। 

बच्चों को डांस भी सिखाती थी-

पुलिस को पूछताछ में मां राजकुमारी ने यह भी बताया कि मधु स्कूल में रसोईया का काम करने के अलावा बच्चों को डांस भी सिखाती थी, जिसके चलते बच्चे उसे प्यार से बुआ कहकर बुलाते थे। पुलिस का कहना है कि युवती ने स्कूल पहुंचकर आत्महत्या किन परिस्थितियों में की है। उसका कोई विवाद तो नहीं हुआ था, इस सारे बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak