जबलपुर EOW के अधिकारियों को स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर आज सुबह ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम उनके आवास पर दबिश देकर जांच शुरु कर दी है। टीम द्वारा लिपिक के घर में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। अधिकारी संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। जांच के बाद यह साफ होगा लिपिक की संपत्ति उसकी आय के अनुपात में है या नहीं।