khabar abhi tak

दुल्हन इंतजार ही करती रह गई, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, शादी के दो दिन पहले मांग थे दस लाख रुपए,

जबलपुर। जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी डॉट कॉम के जरिए भोपाल निवासी सुमित सिंह के साथ शादी तय हुई थी। 19 जून को बारात आने वाली थी, इसके एक दिन पहले सुमित के पिता ने दहेज में दस लाख रुपए की मांग कर दी। वधु पक्ष के लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया, जिसपर 19 जून को दुल्हन बनी बैठी युवती बारात के आने का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई। 

                                        पुलिस के अनुसार खमरिया क्षेत्र में रहने वाली युवती प्राइवेट सैल्समेन का काम करती है। शादी डाट कॉम के माध्यम से 2024 में उसकी पहचान सुमित सिंह निवासी कटारा हिल्स प्राईड सिटी भदभदा भोपाल से हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच  रिश्ते की बात हुई और 5 अगस्त 2025 को समदडिया होटल रसलचौक में उसकी और  सुमित सिंह की सगाई  हो गई। इस बीच युवती की मां का निधन होने के कारण शादी की तारीख 19 जून 2026 तय हो गई। 17 जून को घर में मेंहदी व हल्दी व शादी की अन्य रस्में हुई। 18 जून को सुमित के पिता जबलपुर आए और लड़की के परिजनों से कहा कि बारात स्वागत व द्वारचार के वक्त दस लाख रुपए चाहिए। वधु पक्ष ने इतनी बड़ी राशि देने से इंकार कर दिया। 19 को लड़की पक्ष के घर बारात के स्वागत करने वधु पक्ष बेसब्री से इंतजार करता रहा, लेकिन रात 9 बजे तक बारात नहीं आई। जिससे परिजन घबरा गए, दुल्हन बनी युवती ने सुमित की बहन दिव्या से फोन पर बात की तो वह यही कहती रही कि हम लोग बारात लेकर आ रहे है। लेकन बारात नहीं आई। परिवार वालों ने सुमित व सुमित के  पिता महेन्द्र सिंह को  कई  बार  कॉल किया  किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। 20 जून को लड़की पक्ष के लोग भोपाल पहुंचे तो सुमित के परिजनों ने कहा कि दस लाख रुपए दोगे तभी बारात लेकर आएगे। लड़की पक्ष की शिकायत पर खमरिया थाना पुलिस ने सुमित व उसके पिता महेन्द्रसिंह के खिलाफ धारा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak