जबलपुर। ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार नगरb पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/गोहलपुर उदयभान बागरी के नेतृत्व में थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली,, हनुमानताल, गोहलपुर , बेलबाग, घमापुर, कैंट, गोराबाजार के बल तथा पुलिस लाईन के बल के साथ एक फ्लैग मार्च थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर बेलबाग, कैंट, के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला गया।
फ्लेैग मार्च में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य, थाना प्रभारी मदनमहल उमेश यादव, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमरे ,थाना प्रभारी कैंट पुष्पेन्द्र पटले, थाना प्रभारी गोराबाजार संजीव कुमार त्रिपाठी थाने के बल के साथ तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य लाईन के बल के साथ मौजूद रहे ।
